Categories: बलिया

सफाईकर्मियों की हड़ताल से बलिया में पसरी गंदगी, जगह-जगह दिखा कचरे का ढेर

बलिया- नगरपालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहरवासी दिन भर परेशान रहे। सफाईकर्मी पीएफ भुगतान की पुरानी मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए जिससे शहर में देर शाम तक कूड़ा नहीं उठा और दिनभर गंदगी पसरी रही।

हालांकि बाद में ईओ ने सफाईकर्मी से मुलाकात की, बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और हड़ताल समाप्त हुई। वहीं सफाईकर्मियों की यह हड़ताल शहर पर भारी पड़ गई। दिनभर आवारा मवेशी कचरा फैलाते रहे, कूड़ा उठान नहीं होने से गंदगी पसरी रही। वहीं कचरा होने से राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। नगर के सभी मोहल्लों में यही स्थिति बनी रही।

वहीं सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। एक तरफ नगरपालिका दावा करती है कि साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब पचास लाख रुपये खर्च किया जाता है, जिसमें करीब 21 लाख रुपये तो नपा द्वारा आर्यन ग्रुप को महज 11 वार्डों की सफाई के लिए दिया जाता है। जबकि शेष 14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका लगभग 25 से 29 लाख रुपए खर्च करती है।

लेकिन एक दिन सफाई न होने से पूरे नगर में कचरा फैला रहा। दिन में 11 बजे में तक कूड़ा नहीं उठा। स्वच्छता को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मी बेपरवाह दिखें। स्वच्छताकर्मी का यह हाल सिर्फ हड़ताल के दिनों का नहीं है। आम दिनों में भी सफाई ठीक से नहीं होती। नगर के समाजिक व राजनितिक गतिविधियों के केंद्र के तौर पर जाना जाने वाला टाउन हाल का मैदान इन दिनों कूड़ा घर के रुप में जाना जाने लगा है। पिछले दो दिनों से जमा कूड़े को मंगलवार को भी नपा के सफाई कर्मियों ने नहीं उठाया, जिससे मोहल्ला वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर के जगदीशपुर पानी टंकी चौराहा मार्ग पर सड़क पर कचरा पड़ा रहता है। यही हाल शीशमहल गोला रोड़ का है। जहां कूड़ा नहीं उठने से नगरवासी परेशान रहे। वहीं अव्यवस्था को लेकर बलिया नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी का कहना है कि मेरे नगर से बाहर जाते ही कुछ लोग जानबूझ कर सफाई कर्मियों को उकसा कर हड़ताल करा दे रहे है। हालांकि अब मामला समाप्त हो गया है। इस बार की हड़ताल नपा के ही अधिकारियों व कर्मचारियों की कारस्तानी है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। वहीं नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सफाई कर्मियों की मांगें मान ली गई है और शीघ्र ही उसे पूरा कर दिया जाएगा। बुधवार से नगर में नियमित तौर पर कूड़ा उठान होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago