Categories: नौकरी

ये नौकरियां चाहिए तो जल्द करें अप्लाई, लाखों का होगा सलेक्शन

अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपको यह जानना आवश्यक है कि कहां-कहां वैकेंसी निकली है और कब तक आवेदन किया जा सकता है. इसी बीच आज हम आपको उन वैकेंसियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए 31 मार्च या उसके बाद तक अप्लाई कर सकते हैं. आइए देखें लेटेस्ट भर्तियों से जुड़ी जानकारी…

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप-डी और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती में 90 हजार से अधिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और इसमें पद के अनुसार उम्मीदवारों की योग्यता तय की गई है. आवेदन करने के आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में बीएड कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है.

आरएसएमएसएसबी ने लाइव स्टॉक असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती में 2077 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और इसमें 12वीं पास तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मई 2018 है.

आरएसएमएसएसबी ने सूचना सहायक पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं और इसके साथ ही कई अन्य पदों पर भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती में 1702 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

राजस्थान हाईकोर्ट भी ग्रुप डी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने जा रहा है. इस भर्ती में 2309 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और 12वीं पास उम्मीदवार 31 मार्च तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

तेलंगाना पोस्टल सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती में 1058 उम्मीदवारों का चयन किया जाएहगा और 10 वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

बिहार पुलिस में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए बस कुछ ही दिन बाकी है. कांस्टेबल बनने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइठ पर 23 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

7 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago