BSNL लाया 58 रुपये वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा भी फ्री

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब 58 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड फायदे ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है. BSNL के इस प्लान का मुकाबला एयरटेल के 59 रुपये और रिलायंस जियो के 52 रुपये वाले प्लान से रहेगा. BSNL के 58 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS और सात दिनों के लिए 500 MB डेटा दिया जाएगा. कंपनी ने इस प्लान का प्लान ‘द ओनली ट्रैवल पैक’ रखा है.

58 रुपये वाले प्लान में ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे. साथ ही यहां रोमिंग कॉल भी मुफ्त रहेगा. अनलिमिटेड कॉलिंग में किसी भी तरह कि कोई लिमिट भी नहीं रखी गई है. हालांकि रोमिंग कॉल्स का फायदा दिल्ली  और मुंबई सर्किल्स में नहीं उठाया जा सकेगा.

इसी तरह एयरटेल के 59 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 500MB डेटा, प्रतिदिन 100SMS और किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इस प्लान की वैलिडिटी भी 7 दिनों की ही है. वहीं जियो 52 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 150MB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 70 SMS उपलब्ध कराता है. इस प्लान की वैलिडिटी भी 7 दिनों की ही है.

हाल ही में BSNL ने अपने लूट लो पोस्टपेड ऑफर को री-लॉन्च किया था. इसे पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था. BSNL लूट लो पोस्टपेड ऑफर के तहत प्रीमियम पोस्टपेड प्लान्स पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. इस ऑफर का फायदा 31 मार्च  2018 तक उठाया जा सकता है.

इस ऑफर के तहत BSNL पोस्टपेड प्लान्स पर 60 प्रतिशत डिस्काउंट, 100 फ्री एक्टिवेशन चार्ज और एक फ्री सिम कार्ड दे रहा है. ये ऑफर देशभर में लागू होगा. साथ ही इस ऑफर का फायदा BSNL के पुराने और नए दोनों पोस्टपेड ग्राहक उठा पाएंगे. याद रहे ऑफर का फायदा केवल मार्च के महीने में ही उठाया जा सकता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 hour ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

2 hours ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago