बलिया। सिकंदरपुर के पंदह ब्लॉक परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ। SSCI के बैनर तले रीजनल ट्रेनिंग अकादमी जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित मेले में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 200 युवाओं ने भाग लिया। आवेदकों की फिजिकल फिटनेस जांच हुई। फिर प्रमाण पत्रों की जांच और साक्षात्कार के आधार पर 40 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। जहां युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
अब तक जिले के 200 युवाओं का चयन- कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि सेक्युरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर जगह-जगह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। जिले में ब्लॉकवार मेला लगाया जा रहा है। अब तक बांसडीह, चिलकहर, पंदह और सीयर में आयोजन हुआ है। अब तक जिले के 200 से ज्यादा युवाओं का चयन हो चुका है । अन्य ब्लाक में भी मेला ललेगा। जो 11दिसंबर तक चलेगा।
6 महीने की ट्रेनिंग, फिर मिलेगी जॉब- वहीं भर्ती अधिकारी हर्ष वर्धन सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी । उसके बाद उन्हें विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी और प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर तैनात किया जाएगा। जिन्हें राज्य और केंद्र सरकार ने अनुमन्य सुविधाएं और वेतनमान दिया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह के अलावा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…