Categories: बलिया

बलिया- गंगा में जल्द चलेंगे जहाज, उत्पाद ले जाने में किसानों को होगी आसानी: वीरेंद्र सिंह

बलिया। इलाहाबाद से हल्दिया तक गंगा में जहाजों का परिचालन जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ रही है। क्योंकि गंगा में जल पहिवहन शुरु करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अगले महीने से परिचालन शुरू होने की संभावना है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो जल्द पूरी होने की उम्मीद है। इसकी जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी।

सांसद ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू गई है। कोलकाता की कई जहाज कंपनियों ने टेंडर डाला है। शुरू में 100-150 टन माल ले जाने वाले जहाजों का परिचालन होगा, जो डेढ़ मीटर गहरे पानी में भी आ जा सकेंगे। इलाहाबाद से हल्दिया जाने में जहाजों को 3 दिन लेगेंगे। किराया ट्रकों से कम होगा। जल परिवहन शुरू होने से किसान अपना उत्पाद आराम से बड़े शहरों में सस्ते किराए पर पहुंचा सकेंगे।

इस दौरान सांसद ने स्पष्ट किया कि बलिया की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही मंजूरी मिलेगी और गड्ढा बनी सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि बकुलहा में भी रेलवे यार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। सरकार से जल्द अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। सांसद ने जनपद के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मेरा प्रयास है कि जनपद के किसानों और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़े।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago