Categories: बलिया

बलिया- छात्रसंघ चुनाव की मांग, SDM के आश्वासन पर धरना स्थगित, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

बलिया। छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग पर अड़े छात्रसंघ के नेताओं ने शनिवार को SDM के आश्वासन पर धरना स्थगित किया। बता दें मथुर पीजी कॉलेज रसड़ा के 3 छात्र नेताओं ने 4 दिन पहले यानी बुधवार से कॉलेज में आमरण अनशन शुरू किया था। इतना ही नहीं एक छात्र नेता की तबीयत भी बिगड़ गई थी।


बता दें छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर बेमियादी अनशन चौथे दिन शनिवार को एसडीएम सर्वेश यादव के आश्वासन पर स्थगित हुआ। कॉलेज के तीन छात्र नेताओं में दीपक गौतम, अंकित चौधरी और राकेश कुमार ने 4 दिन पहले कॉलेज में आमरण अनशन शुरू किया था। इसमें तीसरे दिन शुक्रवार को एक अनशनकारी राकेश की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्थानीय सीएचसी से डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।


मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी– शनिवार को अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम सर्वेश यादव को अनशनकारियों ने पत्रक भी सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है सप्ताह के अंदर चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई तो सभी छात्र नेता फिर से आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. धर्मात्मानंद, डॉ. बब्बन राम, कोतवाल हिमेंद्र सिंह आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago