Categories: बलिया

बलिया में गंगा किनारे चार स्थानों पर लगाई जाएगी जेटी

बलिया में गंगा किनारे चार स्थानों पर जेटी बनाई जाएगी। चार जगह जेटी लगने से लग्जरी क्रूज से आने वाले सैलानी जेटी पर उतरेंगे। जल परिवहन के द्वारा उजियार घाट के सरयों, सरायकोटा, कंसपुर और मझौवां में जेटी बनाई जानी है।

बनी बनाई जेटी यहां पहुंच जाएगी और इसे घाट पर लगा दिया जाएगा। 11 नवंबर को उजियार घाट, कोरटाडीह, कंसपुर में जेटी का उद्घाटन उजियार घाट के सरया घाट पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त करेंगे। बता दें कि कोलकाता से वाराणसी व प्रयागराज तक गंगा में जल परिवहन को बढ़ाने के लिए विभाग के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। अब चार जगहों पर जेटी लगने से यहां क्रूज से आने वाले सेलानियों को फायदा होगा साथ ही नाविक भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

मंत्रालय की ओर से जलमार्ग विकास परियोजना अंतर्गत बलिया जिले में मालवाहक जहाजों एवं वातानुकूलित कूज को ठहरने के लिए चार जगह जेटी लगाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं। गोविंदपुर भरौली में जल परिवहन की निगरानी के लिए आरआईएस स्टेशन तैयार हो चुका है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का कहना है कि गंगा में जल परिवहन जल्द शुरु होने वाला है। बलिया में चार स्थानों पर जेटी लगाई जानी है। 11 नवंबर को इसका उद्घाटन उजियार घाट में किया जाएगा। इससे पर्यटन और व्यापार को बढावा मिलेगा।

गौरतलब है कि पर्यटन विभाग की ओर से 2006 में भी कोलकाता से वाराणसी तक जल परिवहन में पांडव क्रूज चलाया गया था, लेकिन गंगा में गाद एवं कम पानी होने के कारण पांडव क्रूज की यात्रा काफी प्रभावित हुई। गंगा की रेती में क्रूज फंसने के कारण सैलानियों को तीन बार सड़क मार्ग से भेजना पड़ा था। आखिरकार विभाग मे जल परिवहन को बंद कर दिया था। पांडव क्रूज को कोलकाता में खड़ा करा दिया गया था अब फिर केंद्र सरकार जल परिवहन सेवा शुरू कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago