Categories: बलिया

बलिया की चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

बलिया में डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों में इजाफा हुआ है। हर दिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। इसी विषय को लेकर कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

इस ज्ञापन के जरिए बलिया में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद में डेंगू और संक्रमण बीमारियां व्यापक पैमाने पर फैल रही है जिससे आमजन काफी पीड़ित है और आए दिन लोगों की मौत हो रही है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बिगड़ती हुई परिस्थितियों के बाद भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार काफी उदासीन है और हॉस्पिटल की व्यवस्था चरमराई हुई है।

अस्पताल में दवा की व्यवस्था समुचित नहीं है ना कोई ब्लड टेस्ट है और ना ही समय पर दवा उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में कांग्रेसियों ने मांग की शीघ्र अतिशीघ्र दवा समय पर मुहैया कराएं और डेंगू की जांच की व्यवस्था कराई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेंद्र चौधरी, भैया लल्लू सिंह, फूल बदन तिवारी, जाकिर हुसैन, दिव्य प्रकाश पाण्डेय, लालजी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पंकज वर्मा, अनुभव कुमार गोलू, अभिजीत सिंह,मंटू कुमार, बहादुर आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago