Categories: बलिया

सिक्किम से बलिया पहुंचा जवान प्रकाश सिंह का शव, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

सिक्किम में तैनात बलिया के लाल प्रकाश सिंह शुक्रवार को शहीद हो गए। आज पैतृक गांव परसिया-सीताकुंड में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

बता दें कि बलिया के सीताकुंड पियरिया पोस्ट निवासी फौजी प्रकाश सिंह 130 Rcc (BRO) सिक्किम में तैनाथ थे। शनिवार को वह छुट्टी पर घर आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही जब वह अपने बैरक में सोए हुए थे तभी उनके ऊपर गाड़ी गिर गई। जिससे उनका निधन हो गया।

शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की आंखे भर आई। शहीद की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी, उनकी पत्नी गर्भवती हैं। अगले महीने ही उनके घर में नन्हें मेहमान का किलकारी गूंजेगी लेकिन शहीद के निधन से परिवारवालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago