घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

बलिया। घोसी लोकसभा के पूर्व भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर समेत तीन लोगों के खिलाफ हरियाणा के रोहतक में ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पूर्व सांसद ने अपने करीबियों के साथ मिलकर एक युवक को एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद हरियाणा का चेयरमैन बनाने का झांसा दिया और 40 लाख रुपए की ठगी कर ली।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के रोहतक में बलियाणा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के बेटे के साथ ठगी की घटना सामने आई। सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा विकास बलियाणा (28) भाजपा कार्यकर्ता था। विकास को पार्टी ने 2017 में ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया था।

विकास की दोस्ती फरीदाबार निवासी राहुल नागर और शरद जैन से हुई। दोनों ने विकास को MSME निर्यात संवर्धन परिषद का चेयरमैन बनवाने का झांसा दिया और पूर्व भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर से बात कराकर 40 लाख रुपए की ठगी कर ली। वहीं मामले को लेकर पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। उन्होंने ऐसा कोई कार्य नहीं किया। किसने रुपये लिए और किसने दिए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago