Categories: बलिया

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची बलिया DM, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बांसडीह में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। रेगहा में संपर्क मार्ग टूट जाने का भी निरीक्षण किया और एक्सईएन बाढ़ को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत का कार्य पूरा कराया जाए।

उन्होंने बताया कि जो भी बाढ़ पीड़ित बंधे पर आकर रह रहे हैं उनके खाने-पीने, रहने और दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में नावे भी लगा दी गई हैं जिससे कि पीड़ित लोग आसानी से बंधे तक आ सके।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि बंधे पर रह रहे लोगों की समस्याओं से प्रशासन भली-भांति अवगत है उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उनकी समस्याओं से सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है और सरकार इस को लेकर गंभीर है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 24 ऐसे गांव हैं जहां पर जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन अब सरयू (घाघरा) नदी का पानी उतरने लगा है जिसके कारण अब समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम बांसडीह के अतिरिक्त सीओ बांसडीह भी उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago