जेएनसीयू के होने वाले एग्जाम की डेट और समय सारिणी जारी हुई!

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब राज्य विश्व विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2019-20 के एग्जाम कराने को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषदकी तरफ से गाइडलाइन आ चुकी है. आपको बता दें कि इसके तहत अब यह तय किया गया है कि 7 सितंबर से स्नातक का एग्जाम संपन्न होगा. इसके साथ साथ परास्नातक अंतिम वर्ष का भी एग्जाम होगा.

गाइडलाइन आने के बाद अब जननायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय ने ने समय सारणी की भी घोषणा कर दी है. विश्व विद्यालय की वेबसाईट पर इसकी सारी जानकारी मौजूद है. बीए से लेकर बीएससी, बीकॉम के लास्ट इयर की बचे हुए एग्जाम के साथ साथ परास्नातक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों, बी पी एड़ चतुर्थ सेमेस्टर तथा बी सी ए, एल एल बी थर्ड सेमेस्टर के एग्जाम को लेकर कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है.

यूनिवर्सिटी की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गयी है, उसके मुताबिक, लास्ट इयर के एग्जाम 32 केंद्रों पर तीन पालियों में संपन्न कराये जायेंगे. यह एग्जाम दो घंटे के होंगे. जननायक चंद्रशेखर विश्व की तरफ से जो समय सरणी जारी की गयी है उसके मुताबिक, पहली पाली का एग्जाम सुबह सात बजे से 9 बजे तक होंगे.

दूसरी पाली के एग्जाम 11 बजे से एक बजे तक होंगे और तीसरी पाली के एग्जाम दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होंगे. इसके अलावा स्नातक और परास्नातक की लास्ट इयर के होने वाले एग्जाम 19 सितम्बर तक ख़त्म हो जाएंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago