बलिया- गाँव में बनेंगे मॉडल पार्क और खेल का मैदान, हर तरह की रहेंगी सुविधाएँ

बलिया डेस्क : अब ग्रामीण इलाकों में भी शहर की तरह मॉडल पार्क दिखाई देने वाले हैं. उत्तर प्रदेश की सरकार ने इसकी मंज़ूरी दे दी है. जल्द ही एकइल गांव में मॉडल पार्क के साथ साथ खेल का मैदान बनाने की योजना पर अमल होती दिखाई देने वाला है. मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन के आदेश पर इसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी मौके पर जायजा लेकर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है.

ग्रामीण इलाकों में भी इस तरह की सुविधाएं लाने के लिए सभी ग्राम पंचायत में पार्क के साथ साथ खेल का मैदान बनाने की योजना सरकार की है. ग्राम एकईल में इसके लिए ज़मीन भी चिन्हित कर ली गयी है. यहाँ पर बैडमिंटन कोर्ट से लेकर जिम, जुले, पॉथ-वे, शौचालय, डस्टबीन, हैंडपम्प और सोलर लाइट लगाने की योजना है.

शहरी इलाकों के मॉडर्न पार्क के तर्ज पर इसकी योजना बनाई गयी है. आपको बता दें कि बीते दिनों राज्य युवा कल्याण परिषद के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने एकईल गां में पार्क बनाने की मांग मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन से की थी और साथ ही उन्होंने शासन को भी प्रतिसौंपी थी. मुख्य विकास अधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया और अधिकारीयों को ज़मीन का निरिक्षण कर प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया था.

इसमें बिना किसी देर के लिए अधिकारीयों ने ज़मीन का निरिक्षण करने अभी दो दिन पहले ही प्रस्ताव भेज दिया है. उम्मीद है कि जल्द ही इसे स्वीकार कर लिया जायेगा और निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 weeks ago