बलिया के इस अधिकारी ने ‘शहीद पार्क’ का किया अपमान, नगर पालिका शर्मसार

बलिया डेस्क :  वैसे नगर पालिका बलिया के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा का विवादों से पुराना नाता है। कभी ददरी मेले के कवि सम्मेलन में कमीशनखोरी तो कभी नगर में हैंडपाइप की बोरिंग में गड़बड़झाला तो कभी कर्मचारियों का उत्पीड़न आदि तमाम आरोप लगते आए हैं, लेकिन इस बार नगर पालिका ईओ पर जो आरोप लगा है वह न सिर्फ नगर पालिका के लिए शर्मनाक है बल्कि जनपद के धरोहर शहीद पार्क को भी अपमानित होना पड़ा।

दरअसल 15 अगस्त के अवसर पर जब पूरा जनपद झंडारोहण कार्यक्रम में व्यस्त था, उस समय आरोप है कि ईओ दिनेश विश्वकर्मा अपने नगर पालिका में अपने चेंबर पर बैठकर लूटखसोट की योजना बना रहे थे।  नगर पालिका के कर्मचारी भारत भूषण सिंह ने आरोप लगाया कि जब से नगर पालिका का गठन हुआ है। तब से यही परंपरा रही है कि नगर पालिका में झंडारोहण के बाद शहर के मशहूर शहीद पार्क चौक (आजादी के लिए शहीद हुए रणबांकुरों की याद के लिए बनाया गया ऐतिहासिक धरोहर) झंडा फहराया जाता है तथा सेनानियों को सम्मानित किया जाता है। लेकिन इस बार नगर पालिका ईओ ने परंपरा को तोड़ दिया।

हर वर्ष की तरह इस साल भी पहले नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा की देखरेख में नगर पालिका के कर्मचारियों ने नपा परिसर में झंडारोहण किया। इसके बाद सभी लोग शहीद पार्क की ओर कूच कर गए। लेकिन ईओ नगर पालिका में ही रूक गए। नगर पालिका के कर्मचारी अशोक सिंह का आरोप है कि जब हम लोग शहीद पार्क में पहुंचने के उपरांत ईओ को फोन कर बुलाए तो उन्होंने जरूरी मीटिंग का हवाला देकर आने से इंकार कर दिया।

इसके बाद नगर पालिका के कर्मचारी चेयरमैन के नेतृत्व में झंडारोहण किया और सेनानियों को सम्मानित भी किया, लेकिन ईओ के न आने से सारे नगर पालिका कर्मचारी फायर हो गए। ईओ के इस रवैये से न सिर्फ नगर पालिका को शर्मसार होना पड़ा बल्कि शहीद पार्क को भी अपमान होना पड़ा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago