बलिया- मालदेपुर मोड़ पर ठोकर बनाने को लेकर DM से मिले रोहित सिंह!

बलिया डेस्क : बलिया की सड़कों का हाल बद से बदतर होता जा रहा है, जिसकी वजह आए दिन दुर्घटना होती होती रहती है. लेकिन प्रशासन की इसकी ओर ध्यान नहीं देता। ऐसे में इस बीच अब युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बलिया के जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही से मुलाक़ात की और एनएच- 31 स्थित मालदेपुर मोड़ पर ठोकर बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की एनएच-31 स्थित मालदेपुर मोड़ पर रोज़ाना सड़क दुर्घटना में लोगों को क्षति हो रहा है। सिंह ने कहा की बलिया के जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही से भेंट कर जनता को हो रही समस्याओं से अवगत करवाया।श्री सिंह ने कहा की ज़िलाधिकारी से भेंट के दौरान ठोकर के प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा हुई।

सिंह ने कहा की एनएचएआई को अविलंब संज्ञान लेकर ठोकर हेतु स्वीकृति देना चाहिए।सिंह ने कहा की युवा चेतना हर स्थिति में जनता के साथ है।युवा चेतना के प्रतिनिधिमंडल ने बलिया में सरयू और गंगा के बढ़ते जलस्तर पर भी चर्चा किया।श्री सिंह ने जिलाधिकारी से बलिया शहर में जलजमाव पर भी चर्चा किया।

श्री सिंह ने कहा की बलिया की जनता के समस्याओं के लिए दिल्ली तक लड़ेंगे।इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,बैजू राय,अजय ओझा,नीतिन राय,नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago