Categories: featured

बलिया से भाजपा के खिलाफ बिगुल बजाएगी जनवादी पार्टी, नेता प्रतिपक्ष ने किया यात्रा का शुभारंभ

यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए अभी समय है लेकिन बलिया में चुनावी शतरंज की बिसात बिछने लगी है। और इस चुनावी शतरंज के खेल में अलग अलग पार्टियां अपनी चालें चल रही हैं। सत्ताधारी भाजपा को प्रदेश से बाहर निकालने की कोशिश में पार्टियां जुटी हुई हैं।

इसी बीच जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के द्वारा “भाजपा हटाओं, प्रदेश बचाओं जनवादी जनक्रांति यात्रा” जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शुरु होने जा रहा है। यह सम्मेलन 16 अगस्त 2021 को बलिया से शुरू होकर 31 अगस्त 2021 को अयोध्या में समाप्त होगा। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डॉक्टर संजय सिंह चैहान के नेतृत्व में जनक्रांति यात्रा को नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी बलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगें।

सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्ह जी” के मुताबिक यह यात्रा 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनजागरूकता फैलायेगी। इस यात्रा के जरिए भाजपा की खराब नीतियों को जनता के सामने लाया जाएगा। साथ ही किसानों की समस्या मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, फर्जी एनकाउण्टर, यूपी में विकास योजनाओं को अवरूद्ध किये जाने सहित अनेक मुद्दों से जनता को अवगत कराया जाएगा।

गौरतलब है कि यूपी में सत्ता की वापसी को लेकर सपा लगातार विभिन्न अभियान चला रही है। सत्ताधारी भाजपा की गलत नीतियों को जनता के सामने लाकर मतदाताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत कर रही है। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव में समय है लेकिन दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago