बलिया के युवक-युवती ने सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर

दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के पास एक युवक-युवती ने खुद के शरीर पर ज्वलनशील पदार्श डालकर आग लगा ली। इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों युवक-युवती बलिया के नरहीं थाना अंतर्गत एक गांव के बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती के साथ दुष्कर्म हुआ लेकिन अदालतों के लाख चक्कर लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और सोमवार को इस मुकदमे में सुनवाई की तारीख थे लेकिन इससे हले ही दोनों ने कोर्ट के पास आत्मदाह की कोशिश की। आखिर दोनों ने इतना गंभीर कदम क्यों उठाया, दोनों के बीच क्या रिश्ता है, इसकी जांच में पुलिस जुटी है।

युवती के साथ मौजूद युवक का नाम सत्यम प्रकाश है। उसकी उम्र 26 साल है। वह वाराणसी का रहने वाला था। युवती के आग लगाने के बाद उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में युवती 85 फीसद व युवक 65 फीसदी जल गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था या सामूहिक दुष्कर्म इसकी जांच हम कर रहे हैं। वहीं मामले में नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव का कहना है कि मौके से दो बोतल मिली है जिसमें एक में केरोसिन और दूसरे में पेट्रोल है। इनके पास से दो लाइटर भी मिले हैं। इससे समझा जा सकता है कि वे प्लानिंग के साथ खुदकुशी करने सुप्रीम कोर्ट आए थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago