बलिया- बाढ़ से बर्बादी के बाद अंधेरे में ‘जिंदगी’, जानिए लोगों को किस का सता रहा डर

बलिया। बाढ़ से बलिया में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम की मार से लोग परेशान हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए कलेक्ट्रेट में बनाए गए प्रशासन के कंट्रोल रूम में हर दिन आधा दर्जन फरियाद दर्ज हो रही है। यहां रात में भी लोग डर कर फोन कर रहे हैं। वे अपनी समस्याएं बता रहे हैं। जंगली जानवरों से बचने के लिए लोग बिजली न होने पर जनरेटर के लिए फोन कर रहे हैं। दुबे छपरा निवासी ओजस तिवारी ने बुधवार को रात फोन किया। बताया कि बाढ़ के कारण जंगली सुकर गांव में घूम रहे हैं। रात में इनसे काफी खतरा है। बहुत डर लग रहा है। अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं है, इसलिए जनरेटर से बल्ब जलाया जाए।

बाबूबेल निवासी संजय सिंह ने बाढ़ के पानी से तीन बीघा सब्जी डूबने से आर्थिक नुकसान की बात कही। दुबेछपरा निवासी ओम तिवारी ने बाढ़ के कारण गांव के अंदर 500 लोग फंसने और उन्हें कोई भी सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर कर्मचारियों ने संबंधित एसडीएम को समस्या निस्तारण के लिए प्रेषित कर दिया। बता दें कि बाढ़ से संबंधित किसी नुकसान की सूचना और संबंधित जानकारी प्राप्त करने और सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के कंट्रोल रूम नंबर 05498220832 या टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago