जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया बलिया के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बलिया में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। गंगा नदी के जलस्तर में अचानक आई वृद्धि के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। अचानक आई इस बाढ़ की वजह से कई गांव प्रभावित हुए हैं । वही जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दूबे छपरा, गायघाट सहित बाढ़ प्रभावित इलाको का निरीक्षण किया। साथ ही नाव में बैठकर पानी का जलस्तर भी देखा । उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद एवं प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।

उन्होंने मीडिया को बताया कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में बेतवा तथा चंबल नदी का पानी छोड़ देने के कारण बलिया में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है । उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जबसे जिलाधिकारी जनपद में आई है तब से उन्होंने हर क्षेत्र का दौरा किया है।

बाढ़ पीड़ितों के संबंध में उन्होंने बताया कि उनके लिए बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। साथ ही बच्चों के अध्ययन में किसी प्रकार की समस्या न आए इसके लिए स्कूल भी चलाए जा रहे हैं। लोगों को भोजन, पानी, बिजली और स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।मंत्री के साथ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम बैरिया और जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago