Categories: featured

Ballia- विभागीय कार्यों में लापरवाही पर अवर अभियंता सस्पेंड

बलिया: विभागीय कार्य में लापरवाही पर विद्युत उपकेंद्र सुखपुरा के अवर अभियंता रतन लाल चौहान को निलंबित कर दिया गया है। विद्युत बिल की वसूली में लापरवाही व विद्युत विच्छेदन की रिपोर्ट समय से नहीं भेजने के साथ आम जनता व जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाने की शिकायत इनकी मिली थी। इसका संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने जेई चौहान से स्पष्टीकरण मांगा था। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं देने के बाद उन्होंने निलंबन की कार्रवाई की।

जेई रतन लाल पर आरोप है कि राजस्व वसूली में शिथिलता के कारण 8821 उपभोक्ताओं में से मात्र 2298 उपभोक्ताओं से ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में वसूली की गई। इसके अलावा नेवर पैड के 4339 व दस हजार से अधिक के 4166 बकाएदारों से वसूली नहीं की गयी। फीडर के उप खण्ड अधिकारी ने भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि जेई श्री चौहान ने अपने क्षेत्र के 20 बकाएदारों का विद्युत बिच्छेदन व ऑनलाइन अपडेट नहीं किया। दस किलोवॉट के ऊपर तथा एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटने की रिपोर्ट समय से नहीं भेजा गया।

झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण में समय से नहीं किया जाने पर इनका स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जेई चौहान ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण भी नहीं दिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने जेई को निलंबित करते हुए विद्युत परीक्षण खंड बलिया कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago