बलिया। शिक्षा विभाग में मनमानी करने वालों पर सख्ती अपनाई जा रही है। जहां मिड डे मिल का संचालन सुचारू रूप से न करने पर विभाग ने संज्ञान लिया है। एक अगस्त से 25 अगस्त 2022 के बीच मिड डे मील का संचालन न करने वाले प्रधानाध्यापकों की सूची जारी की गई है। बीएसए मनिराम सिंह ने सूची जारी करते हुए सम्बंधित बीईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
बीएसए ने साफ लिखा है कि अधोहस्ताक्षरी द्वारा आईवीआरएस प्रणाली की समीक्षा के दौरान यह संज्ञान में आया है कि एक से 25 अगस्त 2022 के बीच मिड डे मील योजना के तहत शिक्षा क्षेत्र के कई विद्यालयों पर मिड डे मिल का संचालन नहीं हुआ है। ऐसे में तत्काल सम्बंधित विद्यालयों में मिड डे मील योजना का संचालन कराया जाए।
साथ ही हुए पूर्व में मिड डे मील योजना विद्यालय में संचालित न किये जाने को लेकर संबन्धित प्रधानाध्यापक से तथ्य के साथ जवाब लिया जाए। जवाब लेने के बाद अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में 3 दिन सुनश्चित करें। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी लिखा कि समयान्तर्गत स्पष्टीकरण न मिलने पर होने संबन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…