Categories: बलिया

बलियाः खतरे के निशान के पार गंगा, गांवों में हाहाकार, पलायन को मजबूर लोग

बलियाः गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। तटीय इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। धौलपुर समेत अन्य बैराजों से छोड़ा गया पानी जिले में नहीं पहुंचा लेकिन नदी पहले ही उफान पर पहुंच गई। गायघाट गेज पर गंगा का पानी मीडियम फ्लड को पार कर चुका है।

दर्जनों गांव बाढ़ के पानी में डूबने लगे हैं। कई सैंकड़ा खेत पानी में डूब गए हैं। बाढ़ के पानी से जनजीवन अस्त वयस्त हो गया है। सुघरछपरा ढाले से जाने वाले संपर्क मार्ग में पूरी तरह पानी भर चुका है। दूबेछपरा बस्ती से गोपालपुर जाने वाला मार्ग भी कट गया है। इससे लोगों को अपने सामानों को सुरक्षित करने में भारी परेशानी हो रही है।

गायघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 58.970 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी यहां खतरा बिन्दु 57.615 मीटर से 1.36 मीटर ऊपर बह रही है। जबकि एक सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव बना हुआ है। यहां हाई फ्लड लेवल 60.390 मीटर है, जो वर्ष 2016 में था। मध्यप्रदेश व उत्तरराखंड के द्वारा छोड़े गए पानी के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। धौलपुर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि नदी इस बार अपने पहले के रिकार्ड को भी तोड़ सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago