Categories: बलिया

बलिया में सर्पदंश से प्रधानाध्यापक की मौत

बलिया में प्राथमिक विद्यालय कैथवली के प्रधानाध्यापक की सर्पदंश से मौत हो गई। रात करीब 2 बजे उन्हें गला सूखने की शिकायत हुई तब परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सर्पदंश की जानकारी दी। परिजन प्रधानाध्यापक को मऊ लेकर जा रहे थे लेकिन उनकी मौत हो गई।

बता दें कि नरहीं थाना क्षेत्र के निवासी अशोक यादव सोहांव क्षेत्र के कैथवली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। शहर से सटे अगरसंडा स्थित आवास पर रहते थे। रात में खाना खाने के बाद अशोक सोने चले गए। रात करीब 2 बजे गला सूखने की शिकायत हुई।

परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सांप के डसने की बात बताई। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें मऊ ले गए। इसके बावजूद जान नहीं बच सकी। शिक्षक के निधन पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे, धीरज राय, अरुण कुमार सिंह, पवन राय, अवनीश सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, डॉ. आशुतोष शुक्ला, निर्भय सिंह, धनंजय पाठक, जितेन्द्र यादव, शर्मानाथ यादव और शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम लोगों ने शोक संवेदना जताई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago