बलिया के ईशान का दिल्ली रणजी क्रिकेट टीम में चयन

बलिया के ईशान ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। रसड़ा के कोप गांव के रहने वाले ईशान का चयन दिल्ली रणजी क्रिकेट टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के लोग बेहद खुश हैं और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ईशान गोयल कांग्रेस नेता व शिक्षक नेता संतोष गोयल के भतीजे हैं। उनका चयन रणजी क्रिकेट टीम में विकेटकीपर के लिए हुआ है। उनके पिता कमलेश गोयल रेलवे मंत्रालय में नई दिल्ली में उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता संजना गोयल गाजियाबाद अस्पताल में चिकित्साधिकारी हैं। उनके दो भाई हैं। जिनमें से सबसे बड़े ईशान में बचपन से ही क्रिकेट को लेकर जुनून था। उनकी शिक्षा-दीक्षा गाजियाबाद में हुई है।

उन्होंने लगातार मेहनत की। वह दिन भर मैदान में प्रैक्टिस करते थे। बेट-बॉल के बीच खेलते खेलते ही बचपन का शौक जूनून बन गया और आज उनका चयन दिल्ली रणजी क्रिकेट टीम में हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago