बलिया में सिंकदरपुर कोतवाली क्षेत्र में पंखे को हटाते समय बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम सभा चकपुरुषोत्तम के चक कलन्दर (चकिया) गांव की है। जहां बुधवार सुबह 60 वर्षीय बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय पारस गोंड मंगलवार की रात खाना खाने के बाद पंखा चला कर सोए थे। बुधवार सुबह जागने के बाद पारस ने पंखे को हटाने के लिए हाथ लगाया तो करंट की चपेट में आ गए।
पारसनाथ करंट के झटके से जमीन पर गिर गए। परिजन पारस को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरपुर ले गए। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…