Categories: बलिया

इरफान हत्याकांड में बलिया पुलिस की कार्रवाई, 1 महिला और 1 पुरुष गिरफ्तार

इरफान हत्याकांड में बलिया की बांसडीह पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 महिला समेत 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को उसके घर और आरोपी युवक को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा गांव के बाजार स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास खेत में 8 नवंबर की रात बदमाशों ने एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी थी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गांव के बाजार स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास खेत में शव फेंक दिया था।

अगले दिन खेत जोतने गए ट्रैक्चर चालक ने शव देखकर शोर मचाया। सूत्रों की माने तो पड़ोसन दीपिका सिंह का मृतक इरफान से प्रेम प्रसंग चलता था। इसके बाद वो अपने पति के यहां पश्चिम बंगाल चली गई। जहां दूध देने वाले रामपुर निवासी भीम यादव से उसे प्रेम हो गया।

आरोपी महिला का पति ड्यूटी पर चला जाता था तब दोनों मिलते थे। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए दीपिका अपनी बूढ़ी सास को लेकर गांव चली गई थी। जिस ट्रेन से दीपिका आई, उसी ट्रेन से उसका दूसरा प्रेमी भीम यादव भी आया। आरोपी महिला की बूढ़ी सास दरवाजे पर रहती थी। जबकि भीम घर मे रहता था। उधर, पहले प्रेमी इरफान को यह पता चल गया कि दीपिका घर आई है। वह घटना के दिन अपने घर वालों को यह बता कर गया कि हम एक जगह दावत में जा रहे हैं। रात में नहीं आऊंगा।

इसके बाद वो रात में प्रेमिका दीपिका के घर चला गया और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। ये बात दूसरे प्रेमी भीम यादव को नगावर गुजरी। इसके बाद दोनों ने मिलकर इरफान की पहले रस्सी से गर्दन दबाया। इसके बाद वह जिंदा ना रहे चाकू से गला काट दिया। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago