Categories: बलिया

बलियाः महिला वॉलीबॉल टीम में चयनित हुई जमुनाराम मेमोरियल स्कूल की 2 छात्राएं

बलिया के चितबड़ागांव की जमुनाराम मेमोरियल स्कूल की 2 छात्राओं का चयन आजमगढ़ मंडलीय महिला वॉलीबॉल टीम में हुआ है। स्कूल की नम्रता सिंह, अन्नू यादव का चयन आजमगढ़ के महिला वॉलीबॉल टीम में हुआ है।

बता दें कि आज सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ के तत्वावधान में आजमगढ़ मंडलीय महिला वालीबॉल चयन ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पन्न हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नम्रता सिंह और अन्नू यादव का चयन हुआ है।

ये छात्राएं मेरठ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रबंधक तुषारनन्द ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए आगे भी महिला वालीबॉल खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की आशा की। ये जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य एब्री कुमार बघेल ने दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago