किसी दूसरे को भी ट्रांसफर कर सकते हैं ट्रेन का अपना कन्फर्म टिकट, जानें कैसे

अब आप अपना कन्फर्म टिकट दुसरे को ट्रान्सफर कर सकते हैं। अगर आपके पास ट्रेन की कनफर्म टिकट है और किसी कारण से आप यात्रा नहीं करना चाह रहे हैं या अपनी जगह किसी और को भेजना चाह रहे हैं तो आप अपनी टिकट को अपने किसी फैमिली मेंबर को ट्रांसफर कर सकते हैं। रेलवे ने इसके लिए कुछ गाइडलाइन जारी की हैं। रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि महत्वपूर्ण स्टेशनों के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक को रेलवे प्रशासन द्वारा टिकट ट्रांसफर करने के लिए अधिकृत किया जाता है, वह किसी सीट या बर्थ पर यात्रा करने वाले के नाम में बदलाव कर सकता है। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 24 घंटे पहले टिकट ट्रांसफर के लिए लिखित आवेदन दे सकते हैं। आप अपना रिजर्वेशन केवल अपने परिवार के सदस्य को ही ट्रांसफर कर सकते हैं, जैसे की मां, पिता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति और पत्‍नी। इसके अलावा किसी तीसरे शख्स को आप अपना कंफर्म टिकट ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।

रेलवे के इस नियम के मुताबिक अगर कोई छात्र अपने कंफर्म टिकट पर सफर नहीं कर पा रहा है तो वो अपना कंफर्म टिकट किसी दूसरे छात्र को ही ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिए उसे ट्रेन के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले आवेदन करना होगा। वहीं अगर आप किसी ग्रुप में सफर कर रहे हैं और आपका जाना कैंसिल हो गया हो गया तो आप 48 घंटे पहले आवेदन कर किसी दूसरे के नाम टिकट ट्रांसफर कर सकते है।

नेशनल कैडेट के एक समूह द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। जिन्होंने रिजर्व चिकट ले रखा है। वह अपनी टिकट किसी दूसरे कैडेट को ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिए कैडेट्स के ग्रुप के हैड को 24 घंटे पहले आवेदन करना होगा। इस तरह से टिकट को केवल एक बार ट्रांसफर किया जा सकता है। वहीं मैरिज पार्टी ग्रुप, एनसीसी कैडेट, स्टूडेंट्स के ग्रुप के कुल मेंबर के केवल 10 फीसदी टिकट ही ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago