बलिया- पैसे वापस नहीं लौटाने पर दलित महिला को जिंदा जलाया, 2 लोग गिरफ्तार

बलिया से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव  में 20 हजार रूपये न लौटाने पर सूदखोरों ने महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक  पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और जांच में जुट गई है। आग से बुरी तरह झुलसी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां से उस वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें की दलित महिला रेशमा (40) को गुरुवार की रात अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी तो गांव के ही दो सूदखोरों ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी।

आग लगने पर महिला ने सोर मचाया तो आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उसे बचा लिया। रात में ही पुलिस ने रेशमा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार वह करीब 40 फीसदी तक झुलस गई है।

बताया जाता है कि रेशमा ने दो साल पूर्वसूद पर उधार लिए थे। उसने आधी से ज्यादा रकम लौटा दी थी। बस कुछ पैसे बाकी थे जिसके लिए आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
बलिया के  एसपी अनिल कुमार ने मीडिया को  बताया कि दोनों आरोपियो को गिरफ्तार  कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 day ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago