बलिया के रहने वाले IPS सुरेंद्र दास की इलाज के दौरान मौत, पांच दिन पहले खाया था जहर

कानपुर- बलिया । एसपी सिटी के पद तैनात आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास का रविवार को निधन हो गया। आत्महत्या के प्रयास में उन्होंने पांच दिन पहले सल्फास खा लिया था। सुरेंद्र दास ने रविवार दोपहर 12:19 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सल्फास खाने के बाद उनको कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के डाक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। कल ही उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद आठ से नौ घंटा तक इंतजार करने को कहा गया था।

बताते चलें कि सुरेंद्र दास ने आत्महत्या करने के लिए 25 ग्राम सल्फास खाया था। वह 4 सितंबर से ही वो वेंटिलेटर पर थे। इसी बीच कल डीजीपी ओपी सिंह भी कल उनका हाल लेने रीजेंसी अस्तपाल आए थे। रीजेंसी अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश ने आज उनके निधन की घोषणा की।

 

सुसाइड नोट में लिखा था- जिंदगी से हार गया हूं

 

2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेन्द्र कुमार दास यूपी के बलिया जिले के रहने वाले हैं. पेशे से डॉक्टर रवीना सिंह से उनकी शादी दो साल पहले हुई थी. दास ने लव मैरिज की है. उनके पिता रामचंद्र दास रिटायर होने के बाद लखनऊ में ही रहते हैं. शुरूआती जांच में पारिवारिक तनाव की वजह सामने आ रही है. कानपुर के एसएसपी अनंत देव कहते हैं कि हम हर एंगल से छानबीन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन सुरेन्द्र दास ने जहर खाने के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. सुसाइड नोट में उन्होंने बस इतना ही लिखा है कि वे अब जिंदगी से हार गए हैं.

 

खुदकुशी की खबर मिलते ही मच गया था हड़कंप

 

कानपुर के सिटी एसपी पद पर तैनात सुरेन्द्र कुमार दास को 4 सितंबर को रिजेंसी अस्पताल में लाया गया था. सवेरे 6 बजे उनकी पत्नी रवीना सिंह ने फोन कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जहर खाने की जानकारी दी थी. एक नौजवान आईपीएस अधिकारी के खुदकुशी करने की कोशिश की खबर से हड़कंप मच गया. कानपुर से लेकर लखनऊ तक हायतौबा मच गई. दास को आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है.

 

कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है 

 

दास की हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें कहीं और इलाज के लिए ले जाया जा सके. अस्पताल के सीएमएस राजेश अग्रवाल बताते हैं कि दास के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है. मुंबई से एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक टीम के कानपुर बुलाया गया है. इनकी देखरेख में ही दास की इलाज चल रहा है. लेकिन अब तक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago