2 माह पहले हुए हत्या का पर्दाफाश, बलिया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में चलाए जा रहे है अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नरहीं पुलिस को सफलता हासिल हुई। बीते जुलाई माह में भरौली स्थित शराब दुकान पर हुए हत्या का खुलासा करते हुए सोमवार को नरही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की माने तो जुलाई माह में 17 तारीख को भरौली स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर बिहार के कुछ लोग शराब खरीदने के लिए आए जिनका सेल्समैन और वहां उपस्थित नमकीन के दुकानदारों से झगड़ा हो गया था उसी दिन शाम को मृतक मनोज तिवारी, मनोज चौबे तथा संतोष चौबे निवासी नगपुरा थाना सिमरी जिला बक्सर अंग्रेजी दुकान पर आए और जब उन्होंने चखना दुकानदार से चखना मांगा और उसका पैसा बाद में देने की बात कही तब दुकानदार ने उनके बारे में पूछा तो उन्होंने अपना घर बिहार बताया। जिसके बाद दुकानदार आग बबूला हो उठे और लाठी डंडा लेकर तीनों लोगों को मारने लगे। इस मारपीट में मनोज तिवारी को गंभीर चोट लग गई जिससे वह पास ही कहीं गिर गया। अंधेरे की वजह से उस पर किसी का ध्यान नहीं गया, इसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना मे जितेंद्र चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी नवकापुरा थाना कोतवाली गाजीपुर, बहादुर चौधरी पुत्र शोधन चौधरी निवासी ददरीघाट थाना कोतवाली गाजीपुर, राहुल रावत पुत्र प्यारेलाल रावत निवासी कोटला घाट, थाना कोतवाली गाजीपुर अभियुक्त हैं। इस विषय में सेल्समैन संत कुमार ने बताया कि यही तीनों लोग घटना के दिन बक्सर बिहार वाले लोगों को मारने में थे। जिसको आधार मानकर पुलिस ने जितेंद्र चौहान को भरौली स्थित सोन होटल के सामने से गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक बांस का डंडा मिला जो हत्या में प्रयुक्त था। गिरफ्तार करने वाली टीम में तेज बहादुर सिंह के साथ कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल शिवाजी तोमर रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago