बलिया- दो सगे भाईयों की डूबने से मौत, पसरा मातम, हर तरफ कोहराम

बलिया। जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में रविवार की शाम दो सगे भाइयों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस सूचना के बाद गांव मातम मच गया है। परिजनों के रुदन व चीत्कार से सभी का कलेजा बैठ रहा है। ज्ञात हो कि पांच बहनों के बीच दो ही भाई थे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे हैं।

 

परसिया गांव निवासी दीनदयाल खरवार के दोनों पुत्र कृष्णा खरवार 9 वर्ष व श्यामू 7 साल घर से पैसा लेकर दोपहर बाद करीब एक बजे चट्टी पर स्थित सैलून की दुकान पर बाल बनवाने के लिए गये थे।बाल बनवाने के बाद दोनों भाई नहाने के लिए चट्टी के सामने राष्ट्रीय राज्यमार्ग के दक्षिण स्थित गड्ढे में चले गए।

 

कपड़ा उतार कर नहाने लगे। साढे तीन बजे तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। वे लोग राष्ट्रीय राज्यमार्ग स्थित सैलून की दुकान पर जाकर बच्चों के विषय में पूछताछ करने लगे। इसी बीच किसी ने बताया कि भट्ठा वाले गड्ढा के समीप बच्चों का कपड़ा पड़ा है।यह सुनकर कई लोग गड्ढे में उतर कर खोज बीन करने लगे।इसी दौरान दोनों बच्चों को गड्ढे से निकाला गया।और आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

करीब छह बजे दोनों का शव गांव पहुंचा तो आस- पास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी सदर को दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago