Categories: खेल कूद

आईपीएल 11- चेन्नई का धमाकेदार आगाज, रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 1 विकेट से हराया

आईपीएल सीजन 11 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को  चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 विकेट से हरा कर धमाकेदार शुरुवात की है . टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 165 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया. जवाब में चेन्नई की टीम ने 19 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 166 रन बना लिए .

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 165 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया. मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए. अंत में क्रुणाल पंड्या ने तूफानी अंदाज में 22 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए.

चेन्नई की तरफ से शेन वाटसन ने दो विकेट लिए, दीपक चाहर और इमरान ताहिर ने एक-एक विकेट लिए. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago