बलिया में तोड़ी गई आंबेडकर की प्रतिमा, पुलिस दिखी बेबस

बलिया में शुक्रवार की रात आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख दलितों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी होने पर बसपा के कई नेता भी गांव में पहुंच गए। नगरा थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव में ढेकवारी गांव में सम्पर्क मार्ग के किनारे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है।

शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब प्रतिमा के पास पहुंचे तो क्षतिग्रस्त देखी। खबर गांव में फैलते ही सैकड़ों लोग प्रतिमा के पास इकट्ठा हो गए। दलितों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त की जानकारी बसपा के जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा सहित अन्य नेताओं को और नगरा पुलिस को भी दी।

जानकारी होते ही बसपा जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य नेता ढेकवारी गांव पहुंच गए। वहीं सूचना पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा अवधेश चौधरी, नगरा पुलिस के साथ पहुंच गए। गांव में आक्रोशित लोगों को संभालने में पुलिस भी हांफने लगी।

सीओ ने बसपा नेताओं से काफी देर तक वार्ता कर प्रतिमा मरम्मत व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर बसपा नेता व कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस को बसपा नेताओं ने अज्ञात के विरुद्ध प्रतिमा क्षतिग्रस्त की तहरीर दी है।

प्रतिमा की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि नगरा थाना क्षेत्र में प्रतिमा तोड़े जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व खरुआव गांव में हनुमान की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago