Categories: बलिया

बलिया के 156 मदरसों की जांच शुरू, ये है वजह

बलियाः प्रदेश के कई जिलों में फर्जी तरीके मदरसों के संचालन और गलत तरीके से शासन की मदरसा आधुनिकीकरण योजना का लाभ लेने की शिकायतों के बाद प्रदेश के मदरसों की जांच कराई जा रही है। इसी के तहत जिले के 156 मदरसों की जांच शुरु हो गई है।
यह 156 मदरसों के द्वारा मदरसा आधुनिकीकरण योजना का लाभ लिया गया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। जो कि मदरसों की कमेटी भूमि, भवन, किरायानामा, मान्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच करेगी। जांच अधिकारियों को 15 मई तक रिपोर्ट देनी है।
बता दें कि आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों में तीन अतिरिक्त शिक्षक रखे जाते हैं। एसडीएम के नेतृत्व में बनी कमेटी में नगरीय क्षेत्र की कमेटी में उपजिलाधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी के अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पालिका या नगर पंचायत के ईओ की ओर से नामित अवर अभियंता को रखा गया है।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में उप जिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी की ओर से नामित अवर अभियंता को शामिल किया गया है। मामले को लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद में 156 मदरसे संचालित हैं। तीन मदरसे शासन से अनुदानित है। इनमें एक नगरीय क्षेत्र सिकदंरपुर में है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago