बलिया में कई अपात्र किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया है। कई किसानों के खाते में हजारों की राशि पहुंची है। ऐसे में अब अपात्र किसानों से वापस धनराशि की वसूली की जा रही है।
इसी के तहत बैरिया तहसील के 629 किसानों को सम्मान निधि का राशि लौटाने का आदेश जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी स्तर से संंबंधित किसानों को नोटिस भेजा जा रहा है।उपनिदेशक कृषि इंद्राज ने बताया कि जिस किसान ने आयकर जमा किया है उनसे रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है।
उपनिदेशक कृषि के अनुसार ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले अपात्रों में बैरिया ब्लाक में 249, मुरलीछपरा में 192 व रेवती के 188 किसान शामिल है। जिन किसानों को नोटिस भेजा जा रहा है उनमें कई ऐसे किसान भी शामिल है, जिन्होंने किसी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी या बीमा कंपनी में अभिकर्ता का काम किया है और उनका टीडीएस कटा है। भले ही वे गरीब ही हों वे भी इस जद में आ गए हैं।
ऐसे में किसानों में आक्रोश है। कई किसानों ने बताया कि हम सहारा में अभिकर्ता रहे हैं। उस दौरान में महज 400 रुपया टीडीएस कटा था, जिसे मैं रिटर्न भरकर कटा हुआ 400 रुपया टीडीएस वापस लिया हूं। मुझे भी रिकवरी का नोटिस आ गया है। ऐसे में किसानों में हड़कंप मचा हुआ है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…