Categories: बलिया

बलिया जिला अस्पताल में तैयार होगी इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब

बलिया के जिला अस्पताल में इंट्रीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैब खोला जा रहा है। इस लैब में एक ही जगह सभी प्रकार की जांचे हो सकेगी। जिससे जिले के मरीजों को काफी फायदा होगा। इस लैब को बनाने में 75 लाख से ज्यादा की लागत आएगी।

बता दें कि जिले के सरकारी अस्पतालों में कई बार मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे समय में वह प्राइवेट पैथोलॉजी की दौड़ लगाते हैं। जिसे देखते हुए अब जिला अस्पताल में इंट्रीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैब खोला जा रहा है।

शासन के निर्देश के बाद जांच केंद्र को विस्तारित करने का निर्णय लिया था। लखनऊ से आई टीम जिला अस्पताल में सर्वे कर चुकी है। यहां काम शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है। लैब के लिए भूमि की पैमाइश के बाद इसका प्रस्ताव भेज दिया गया था।

एनएचएम के जिला प्रबंधक आरपी यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्कीम के तहत इस लैब का संचालन कराया जाएगा। लैब को नए सिरे से तैयार करने के लिए 75 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। भूमि की पैमाइश आदि हो चुकी है। शासन से कार्यदायी संस्था निर्धारित होने का बाद जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 weeks ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago