बलिया जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा फेफना क्षेत्र अंतर्गत मटिही प्राथमिक विद्यालय के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से हुआ। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चिलकहर चट्टी पर जाकर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।
बताया जा रहा है कि फेफना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी संतोष यादव (18) पुत्र जंगली यादव अपनी बहन को चिलकहर चट्टी पहुंचा कर वापस लौट रहा था। तभी मटिही प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने बच्चों से भरी स्कूली बस ने बाइक को रौंद दिया। मौके पर ही संतोष की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद चालक स्कूल बस लेकर भागने में सफल रहा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को चिलकहर चट्टी पर लाकर जाम करने की कोशिश की। गड़वार प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह की तत्परता और समझाने की वजह से ग्रामीण मान गए। फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…