इनर व्हील की ओर से कोरोना मरीजों को मिली प्रेरणादायी पुस्तकें…..

 

बलिया डेस्क: इस भीषण महामारी की आपदा में स्वयंसेवी संस्थाएं भी अलग-अलग तरीके से लोगों के सहयोग में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इनर व्हील क्लब की ओर से एल-1 में रखे गए कोरोना मरीजों के लिए पैकेट वितरित करने के लिए दिए गए। पैकेट में प्रमुख रूप से प्रेरणादाई पुस्तकें शामिल है। विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह की उपस्थिति में क्लब की अध्यक्ष डॉ अनिता सिन्हा ने यह सामग्री संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को दिया। निश्चित रूप से इससे कोरोना मरीजों को बोर होने से निजात मिलेगी। लाभप्रद जानकारी लेने के साथ उनका समय भी आराम से कट सकेगा। आइसोलेशन सेंटर में भर्ती एक बालिका का भी क्लब मेम्बरों ने ख्याल रखा और उसके लिए कलर, चित्रकला की कॉपी और पेंटिंग के अन्य सामान दिए। इसके अलावा विद्या महिला एसएचजी हनुमानगंज के सहयोग से इनर व्हील क्लब द्वारा ही जरूरतमंद बालिकाओं में सेनेटरी नैपकिन वितरित किया जाएगा विकास भवन सभागार में प्रतीकात्मक रूप से कुछ किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन दिया भी गया। क्लब की महिला सदस्यों द्वारा 100 पैकेट सेनेटरी नैपकिन फिलहाल शहर की जरूरतमंद किशोरियों में वितरित करने की योजना है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डॉ अनिता सिन्हा, नंदिनी तिवारी व अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago