बलिया डेस्क. जनपद में गुरुवार को एक और कोरोना पाॅजिटिव केस निकला. इस प्रकार जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब कुल 14 हो गई है. गौरतलब हो कि अब तक 13 केसेस में सब पुरूष थे, लेकिन गुरुवार को जनपद में पहला महिला कोरोना पाजिटिव केस निकला. महिला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव की रहने वाली है.गौरतलब हो कि बीते 11 मई को पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था, जिसके बाद से जिले में हड़कंप की स्थिति थी, तब तक पहला केस के साथ आए नौ और युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने बीते 15 मई को जनपद के कुल छह स्थानों को हॉटस्पाट कर दिया था. इसबीच बीते रविवार को दो और केस पॉजिटिव के साथ मंगलवार को एक और केस मिल जाने के बाद से कुल कोरोना मरीजों की संख्या 13 हो गयी थी, सब कुछ ठीक-ठाक चल ही रहा था कि तब तक गुरुवार को एक ओर केस पॉजिटिव आने के बाद से अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 हो गयी है. गोरतलब हो कि गुरुवार को पहला केस जनपद में ऐसा मिले, जिसमें एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…