यूपी में गरीबों को बूट तले रौंद रही सीएम योगी की ‘मित्र पुलिस’

योगी सरकार की  पुलिस का स्लोगन ‘मित्र पुलिस’ गरीबों पर जरा भी फिट नहीं बैठ रहा है । सूबे की मित्र पुलिस तो गरीबों को बूटों तले रौंदती है। लखनऊ का यह प्रकरण देखकर अंग्रेजों के शासनकाल की यादें जीवंत हो गई है।

लखनऊ की सड़क पर चंद रोज पहले सड़क पर मित्र पुलिस का नायाब अंदाज देखने को मिला। यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहां एक सिपाही बीच सड़क पर ऑटो चालक की पिटाई करता दिखा। उत्तर प्रदेश पुलिस की इस थर्ड डिग्री का वीडियो वहां मौजूद किसी रहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामला सामने आने के बाद आनन फानन में एसएसपी ने घटना की जांच सीओ अलीगंज को सौंपी है। आरोपी सिपाही की पहचान आनंद प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जिसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी सिपाही मंडियाव थाने की पीआरवी नंबर 495 में तैनात है।

इस मामले में एसएसपी लखनऊ ने इंस्पेक्टर मडिय़ांव को भी लाइन हाजिर किया है। ऑटो चालक की पिटाई के मामले में पीआरवी पर तैनात आरोपित सिपाही को कल देर रात निलंबित किया गया था। आज सुबह पीआरवी के कमांडर को भी निलंबित कर दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago