बलिया। जनपद के मनियर थाना पुलिस द्वारा पहले तो शराब से भरी स्कार्पियों को पकड़ा फिर कुछ मैनेज के बाद छोड़ दिया गया। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मनियर पुलिस ने शुक्रवार की रात को स्कार्पियो पर लदी शराब के पेटी को पकड़ा और फिर छोड़ दिया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है घटना के विषय में चर्चा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे एक स्कार्पियो में दारू की पेटी लदी थी। जो मनियर थाने से होकर गुजर रही थी कि पुलिस कि नजर पड़ी तो उसे चांदू पाकड़ से आगे जाकर ओवरटेक करके रोका तथा दारू से लदी स्कार्पियो को मनियर थाने लाई। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद स्कार्पियो को दारु सहित छोड़ दी ।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी से पूछे जाने पर बताए कि दारू सरकारी देशी शराब की दुकान की थी ।पूछताछ करने के बाद स्कार्पियो दारू सहित छोड़ दिया गया ।जब यह पूछा गया कि स्कार्पियो निजी वाहन है इसमें दारू क्यों लदा था तो बताए कि स्कार्पियो का पास था।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…