पांच दिनों से संदिग्ध परिस्थ्यिों से गायब विवाहीता के परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा

बलिया
जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों मे गायब विवाहिता का पाचवें दिन कहीं अता पता नहीं चलने पर विवाहिता के पिता रामाश्रय यादव की तहरीर पर शनिवार को ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का ​विभिन्न धाराओं के तहत कुल चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों के ऊपर दबिस दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली के हरदतपुर गांव में बिंदु की शादी पांच वर्ष पूर्व संजय यादव  के साथ सुखपुरा थानाक्षेत्र के दतिवढ निवासी रामाश्रय यादव  की लड़की बिंदू से हुआ था ।पांच दिन पहले विवाहिता के मायके दतिवढ में पता चला कि  उसकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हुआ है वह बुधवार को पहुंचा तो उसके रिस्तेदार के घर पर ताला लगा है । पता चला कि सभी लोग मंगलवार की रात से गायब है।  घर पर ताला बंद था इसकी जानकारी घरवालों ने गुरुवार को बांसडीह कोतवाली पुलिस को खबर दिया था जिसपर पुलिस वहां पहुंची तो वहाँ ताला बंद था।  उसी दिन से पुलिस ससुराल के लोगों की तलाश कर रही थी ।लेकिन अब तक कोई खबर नहीं लगने पर बिंदु के पिता रामाश्रय के तहरीर पर शनिवार शाम को दहेज हत्या और शव गायब को लेकर 304 बी,498,201 आई पी सी व 3/4 डी पी एक्ट के तहत कुल चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के ऊपर दबिस दे रही है जल्दी ही गिरफ्तारी होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago