योगी सरकार की पुलिस का स्लोगन ‘मित्र पुलिस’ गरीबों पर जरा भी फिट नहीं बैठ रहा है । सूबे की मित्र पुलिस तो गरीबों को बूटों तले रौंदती है। लखनऊ का यह प्रकरण देखकर अंग्रेजों के शासनकाल की यादें जीवंत हो गई है।
लखनऊ की सड़क पर चंद रोज पहले सड़क पर मित्र पुलिस का नायाब अंदाज देखने को मिला। यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहां एक सिपाही बीच सड़क पर ऑटो चालक की पिटाई करता दिखा। उत्तर प्रदेश पुलिस की इस थर्ड डिग्री का वीडियो वहां मौजूद किसी रहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामला सामने आने के बाद आनन फानन में एसएसपी ने घटना की जांच सीओ अलीगंज को सौंपी है। आरोपी सिपाही की पहचान आनंद प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जिसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी सिपाही मंडियाव थाने की पीआरवी नंबर 495 में तैनात है।
इस मामले में एसएसपी लखनऊ ने इंस्पेक्टर मडिय़ांव को भी लाइन हाजिर किया है। ऑटो चालक की पिटाई के मामले में पीआरवी पर तैनात आरोपित सिपाही को कल देर रात निलंबित किया गया था। आज सुबह पीआरवी के कमांडर को भी निलंबित कर दिया गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…