बलिया-
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। जवानों की शहादत पर जहां पूरे देश के लोगों में दुख और गुस्सा है, वहीं बलिया के फेफना का रहने वाला रवि प्रकाश मौर्य नाम के एक युवक ने इस कायराना हरकत को जायज ठहराया है।
उसने शहीदों के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मौर्या के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । बलिया एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।।
पुलवामा घटना के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रवि प्रकाश मौर्य के ख़िलाफ़ बलिया पुलिस ने फेफना थाने में आईटी एक्ट व भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है ।
युवक मौर्य फेफना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बलिया एसपी विजय पाल सिंह ने शनिवार को बताया कि फेसबुक पर स्वयं को सपा से जुड़ा बताने वाले रवि प्रकाश मौर्य ने फिदायीन हमले के दोषी आतंकी आदिल अहमद का कथित रूप से समर्थन करते हुए उस पर गर्व जताया था तथा अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की थी । उन्होंने बताया कि मौर्य का पोस्ट आज वायरल हुआ था जिसकी बाद कारवाई की गई है
साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रखी जा रहीं । कोई भी गलत पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जायगा ।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…