ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 घायल

छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। खबर के मुताबिक 14 डब्बों के पटरी से उतरने से करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। आप को बता दें की यह ट्रेन सूरत जा रही थी।  अभी रेलवे की ओर से घायलों और हादसे की वजहों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

हादसा बिहार के छपरा में गौतम स्थान स्टेशन के नजदीक हुआ है. इस हादसे के कारण बलिया से छपरा के बीच ट्रेनों का संचालन भी बंद होने की सूचना है। दुर्घटना के कारण रेलवे प्रशासन कई ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन कर सकता है।

बताते हैं कि ट्रेन बलिया से छपरा की ओर जा रही थी. बलिया-छपरा रेलखंड पर गौतम स्थान स्टेशन के निकट ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के समय तेज आवाज होने के कारण ट्रेन में सवार यात्री भी डर गए। फिलहाल, घटना की जानकारी होने के बाद रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago