बलिया– एक बार फिर यूपी पुलिस में पोस्टेड एक महिला सिपाही ने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली. आज सुबह महिला सिपाही का शव महिला बैरक में लटका मिला । जिसके बाद बलिया (Ballia) पुलिस लाइन में हड़कम्प मच गया । मौके से खबर मिलते ही पुलिस की टीमें और आला अफसर घटना स्थल पर पहुँच गये । जौनपुर जिले की रहने वाली महिला आरक्षी नीतू यादव ने एक सूइसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने एक पुरुष आरक्षी व एक महिला आरक्षी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस ने आत्महत्या करके वाली महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे देने के साथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जौनपुर जिले के बरसठी थानाक्षेत्र के रायपुर निवासी 24 साल की महिला आरक्षी नीतू यादव वर्ष 2018 से कार्यरत थी। वर्तमान में वह पुलिस अभियोजन कार्यालय में तैनात थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन महिला बैरक की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी देवेंद्र नाथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला आरक्षी के सूइसाइड नोट में मिले तथ्यों की पड़ताल करने पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। एसपी देवेंद्रनाथ ने कहा पूरे प्रकरण की जांच कराने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…