ख़ब’र का असर: अफसर को गा’ली देने वाले विधा’यक पर मु’क’दमा दर्ज

बलिया– भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को फोन पर कथित तौर पर अपशब्द कहने तथा धमकी देने के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि अधीक्षण अभियंता राम किशोर की शिकायत पर भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा विधायक बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राम किशोर पर एक अवर अभियंता के स्थानांतरण के लिये दबाव बना रहे हैं. वह राम किशोर को अपशब्द कह रहे हैं और धमका भी रहे हैं.

पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. छानबीन में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले भी ये विधायक अपने कड़वे बोल की वजह से कई बार सुर्खियों में आए हैं.

अनाप शनाप बयानबाजी के चलते पहले भी ये ऐसी मुश्किलों का सामना कर चुके हैं. कुछ महीने पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्होंने उनकी तुलना सपना चौधरी से की थी. साथ ही कहा था कि दोनों (सोनिया गांधी- सपना चौधरी) एक ही पेशे से आते हैं, ऐसे में राहुल गांधी की चाहिए कि वो भी अपने पिता की तरह सपना को भी अपना बना लें.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago