बलिया में महिला सिपाही ने उठाया ये बड़ा क़दम, साथियों पर लगाया आ’रोप

बलिया– एक बार फिर यूपी पुलिस में पोस्टेड एक महिला सिपाही ने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली. आज सुबह महिला सिपाही का शव महिला बैरक में लटका मिला । जिसके बाद बलिया (Ballia) पुलिस लाइन में हड़कम्प मच गया । मौके से खबर मिलते ही पुलिस की टीमें और आला अफसर घटना स्थल पर पहुँच गये । जौनपुर जिले की रहने वाली महिला आरक्षी नीतू यादव ने एक सूइसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने एक पुरुष आरक्षी व एक महिला आरक्षी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने आत्महत्या करके वाली महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे देने के साथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जौनपुर जिले के बरसठी थानाक्षेत्र के रायपुर निवासी 24 साल की महिला आरक्षी नीतू यादव वर्ष 2018 से कार्यरत थी। वर्तमान में वह पुलिस अभियोजन कार्यालय में तैनात थी।

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन महिला बैरक की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी देवेंद्र नाथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला आरक्षी के सूइसाइड नोट में मिले तथ्यों की पड़ताल करने पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। एसपी देवेंद्रनाथ ने कहा पूरे प्रकरण की जांच कराने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago