बलिया : उत्तर भारत समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई जिलों में बारिश से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। इसको देखते हुए बलिया के सभी स्कूलों को 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें की इससे पहले बलिया जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बोर्ड के नर्सरी से डिग्री तक के सभी विद्यालय, कॉलेज को 23 दिसंबर ,24 दिसंबर और फिर 28 तक ठंड की वजह से बंद किया गया था।
जिला अधिकारी ने यह इस आदेश जारी किया है वहीँ बलिया में इस आदेश को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है । बता दें की ठण्ड की चपेट इस वक़्त पूरा प्रदेश हैं । बुन्देलखंड, कानपुर व आसपास जिलों में सर्दी की चपेट में आकर 12 लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर, कोहरे से यातायात भी पूरी तरह से चौपट हो गया है। यहां सर्दी से मरने वालों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच चुकी है।
इसके अलावा मंगलवार को बांदा, कानपुर देहात, उन्नाव और औरैया में भी सर्दी से एक-एक मौत हुई। औरैया में ठंड के चलते 13 दिन के बच्चे की जान चली गई। वहीँ अलीगढ़ में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था. अलीगढ़ में शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 28 दिसंबर तक अवकाश की घोषणा कर दी गई थी. जिसके मुताबिक अब अलीगढ़ में सोमवार को स्कूल खुलेंगे.
118 साल में दिसंबर में दूसरी बार आई ऐसी सर्दी– देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और ठंडी हवाओं की चपेट में हैं. दिल्ली में लगातार लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड हो रही है. दिल्ली में दिसंबर की सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है. ठंड का आलम यह है कि 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हो सकता है, जब दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा सर्दी हो रही हो.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…